फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   father and son sent to quarantine

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए पिता-पुत्र किए क्वारंटीन

Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
father and son sent to quarantine
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कैनाल रोड सराय उम्दा बेगम से बुधवार की दोपहर को कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र को पकड़ा है। यह दोनों अलीगढ़ के गांव नीवरी में रहते थे और मोहल्ला उस्मानपाड़ा में ढकेल लगाते थे। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा है। सीएचसी पर दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उनको केजीएन डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन करा दिया। बाद में इन दोनों के अलावा एक अन्य संदिग्ध शख्स को प्रशासन ने सासनी के सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर भिजवा दिया। दो दिन बाद इनके खून का नमूना कोरोना की जांच के लिए भेजा जाएगा।
एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ में गांव नीवरी निवासी दो लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएमओ अलीगढ़ ने सीएमओ हाथरस को सूचित किया कि गांव निवासी पिता-पुत्र अलीगढ़ के मोहल्ला उस्मानपाड़ा में ढकेल लगाते थे। गौरतलब है कि अलीगढ़ के इसी मोहल्ले के दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। इनके संपर्क में काफी लोग आए थे। उनमें से दो सिकंदराराऊ के मूल निवासी पिता पुत्र भी थे। सीएमओ ने कोतवाल प्रवेश राणा को इस बारे में अवगत कराते हुए दोनों को क्वारंटीन करने का सुझाव दिया। बुधवार की दोपहर को कोतवाली पुलिस मोहल्ले में पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। पिता-पुत्र वहां नहीं थे।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि दोनों पास के मोहल्ले करीम नगर के ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। पुलिस के पहुंचने पर पिता-पुत्र छिप गए, लेकिन पुलिस ने इससे हार नहीं मानी तथा दोनों को नलकूप परिसर से पकड़ लिया। प्रथमदृष्टया पिता-पुत्र पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे हैं। सीएचसी ले जाने पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. विवेक यादव की टीम ने दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और केजीएन डिग्री कॉलेज स्थित आइसोलेशन सेंटर में दोनों को क्वारंटीन कर दिया। एसडीएम ने बताया कि खून की जांच से पहले इनके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। ये दोनों गुरुवार की रात को ही नगर में आए थे और मोहल्ले के कुछ ही लोगों से मिले थे। हालांकि इन दोनों की हिस्ट्री पता चलने के बाद लोगों में दहशत और आशंकाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed