{"_id":"6a144593a827c1b8590c5ffe","slug":"father-and-son-beaten-and-injured-due-to-old-enmity-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र घायल, सिकंदराराऊ में रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र घायल, सिकंदराराऊ में रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
Mon, 25 May 2026 06:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 25 May 2026 06:20 PM IST
सार
विजयपाल अपने खेत पर पानी लगा रहे थे। इस दौरान गांव के ही आरोपी पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए आए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं फावड़े से उन पर प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गांव निवासी विजयपाल ने कहा है कि वह 23 मई की सुबह करीब 8.30 बजे अपने खेत पर पानी लगा रहे थे। इस दौरान गांव के ही लटूरी, करुआ व छोटा पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए आए।
विज्ञापन
उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों एवं फावड़े से उन पर प्रहार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उनके पुत्र प्रमोद को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन