फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Father and son beaten and bled

Hathras News: रिश्तेदारी में आए पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान, चार पर मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 08:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 08:13 PM IST
सार

अलीगढ़ के गोंडा निवासी शेखर अपने पिता नोहबत सिंह के साथ बाइक से मुरसान के गांव कथरिया में रिश्तेदारी में आया था। गांव के निकट कुछ लोगों ने उनको रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने पिता और पुत्र को पीट दिया।

विज्ञापन
Father and son beaten and bled
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

मुरसान के गांव कथरिया रिश्तेदारी में आए पिता-पुत्र को गांव के ही चार लोगों ने पीटा। पिटाई से घायल पिता-पुत्र का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के गोंडा निवासी शेखर का कहना है कि बुधवार की शाम पांच बजे वह अपने पिता नोहबत सिंह के साथ बाइक से मुरसान के गांव कथरिया में रिश्तेदारी में आया था। गांव के निकट में पुष्पेंद्र, सूखा, सौरव, उमेश निवासी गांव कथरिया ने उनको रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। 
विज्ञापन


विरोध करने पर इन लोगों ने पहले तो शेखर को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। जब पिता बेटे को बचाने आए तो उनको भी आरोपियों ने पीटा। मौके पर भीड़ जमा होती देख आरोपी शेखर को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। घायलों को मुरसान कोतवाली लाया गया। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed