फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers worried about rain forecast

बारिश के पूर्वानुमान से किसान चिंतित

Tue, 04 Oct 2022 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:49 AM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।बारिश के पूर्वानुमान से जिले भर के किसान चिंतित हैं।अब किसानों के सामने पकी फसल को काटने व नई फसल की बुआई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।बुआई के दौरान बारिश आने पर फसल की बुआई खराब हो जाती है।

विज्ञापन
Farmers worried about rain forecast

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बारिश के पूर्वानुमान से जिले भर के किसान चिंतित हैं। अब किसानों के सामने पकी फसल को काटने व नई फसल की बुआई को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसान लगातार कृषि विभाग से संपर्क साधे हुए हैं।
दरअसल, छह से आठ अक्तूबर तक जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर कृषि विभाग भी अलर्ट है। हालांकि, अभी कृषि विभाग को मौसम विभाग की ओर से बारिश होने को लेकर कोई पूर्वानुमान रिपोर्ट नहीं दी गई है। इसके बावजूद भी कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी किसानों को बारिश को लेकर सचेत कर रहे हैं, ताकि फसल को कोई नुकसान न हो सके।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिन किसानों की फसल पूरी तरह पक चुकी है, वह किसान अपनी फसल को जल्द ही काट कर सुरक्षित स्थानों पर रख दें। वहीं जो किसान नई फसल की बुआई करना चाहते हैं, वो किसान बारिश के होने तक इंतजार करें। बारिश होने के बाद फसल की बुआई शुरू करें, तो फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश के आने की संभावना के चलते किसान नई फसल की बुआई को लेकर सभी किसान सोच में पड़े हुए हैं। बुआई के दौरान बारिश आने पर फसल की बुआई खराब हो जाती है। - अंकित, किसान।

- खेतों में फसल पक कर तैयार खड़ी है। बस कुछ दिन बारिश रूक जाए तो आसानी से फसल कट कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंच जाएगी। फसल को भी नुकसान नहीं होगा। - सर्वेश, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed