Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers Start Mini Tuber Potato Seed Production

बिसावर: बदलेगी आलू की खेती की तस्वीर, मिनी ट्यूबर से तैयार होगा बीज, 200 बीघा में छह प्रजातियों का रोपण

Mon, 09 Nov 2026 12:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma श्रीकृष्णा चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
श्रीकृष्णा चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 09 Nov 2026 12:26 PM IST
सार

करीब 200 बीघा जमीन पर आलू की छह उन्नत प्रजातियों के मिनी ट्यूबर का रोपण किया है, जिसमें एक मिनी ट्यूबर की लागत लगभग 15 रुपये है। इस प्रयोग को केवल खेती में एक नया नवाचार नहीं, बल्कि सादाबाद के आलू किसानों की वर्षों पुरानी और सबसे बड़ी समस्या घटिया व वायरसयुक्त बीज के संकट के स्थायी समाधान के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Farmers Start Mini Tuber Potato Seed Production
मिनी ट्यूबर आलू के बीज को रोपतीं मजदूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलू उत्पादन के लिए देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले सादाबाद क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है। क्षेत्र के गांव नगला नाला के प्रगतिशील युवा किसान अंकज चौधरी और संजू चौधरी ने पहली बार बड़े पैमाने पर मिनी ट्यूबर के जरिये आलू का बीज तैयार करने का बीड़ा उठाया है।

विज्ञापन


इस पहल के तहत उन्होंने करीब 200 बीघा जमीन पर आलू की छह उन्नत प्रजातियों के मिनी ट्यूबर का रोपण किया है, जिसमें एक मिनी ट्यूबर की लागत लगभग 15 रुपये है। इस प्रयोग को केवल खेती में एक नया नवाचार नहीं, बल्कि सादाबाद के आलू किसानों की वर्षों पुरानी और सबसे बड़ी समस्या घटिया व वायरसयुक्त बीज के संकट के स्थायी समाधान के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


छह प्रमुख प्रजातियों का हो रहा है रोपण
किसान अंकज चौधरी और संजू चौधरी ने अपने खेतों में आलू की जिन छह प्रमुख और लोकप्रिय प्रजातियों के मिनी ट्यूबर लगाए हैं, उनमें कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी चिप्सोना, कुफरी डायमंड, कुफरी फ्रायसोना और कुफरी टी-7 शामिल हैं। इन प्रजातियों के माध्यम से वह वैज्ञानिक पद्धति से बीज उत्पादन की पूरी शृंखला को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Farmers Start Mini Tuber Potato Seed Production
आलू। - फोटो : Archive

पांच से छह साल की लंबी प्रक्रिया से तैयार होगा अंतिम बीज
विशेषज्ञों के अनुसार, मिनी ट्यूबर लगाने के बाद सीधे किसानों के खेतों में बोआई योग्य बीज तैयार नहीं हो जाता। इसके लिए एक लंबी और अनुशासित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सबसे पहले ब्रीडर बीज तैयार किया जाता है। इसके बाद फाउंडेशन, जनरेशन-फर्स्ट, जनरेशन-सेंकंड और अंत में मल्टीप्लायर बीज तैयार होता है। इस पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया में लगभग पांच से छह वर्ष का समय लगता है। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही किसानों को व्यावसायिक खेती के लिए शुद्ध बीज मिल पाता है।

नकली और वायरसयुक्त बीज की समस्या से मिलेगी मुक्ति
आलू की खेती में किसानों के लिए सबसे बड़ा जोखिम घटिया या वायरसयुक्त बीज का होता है। किसान खेत तैयार करने से लेकर खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी पर लाखों रुपये खर्च करते हैं। ऐसे में यदि बीज नकली निकल जाए, तो पौधों की वृद्धि रुक जाती है और पूरी फसल चौपट होने का खतरा रहता है। कई बार किसानों को नुकसान का तब पता चलता है, जब फसल पर लागत पहले ही लग चुकी होती है।हालांकि इस लंबी अवधि में बीज की शुद्धता बनाए रखना, वायरस के संक्रमण से बचाना और निरंतर तकनीकी निगरानी रखना एक बड़ी चुनौती होगी, जिसके लिए उन्होंने लंबा धैर्य और परिश्रम करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed