Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers should donate five percent of the crop for Gaushala

Hathras News: गोशाला के लिए फसल का पांच फीसदी भाग दान दें किसान

Wed, 28 Jun 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 28 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers should donate five percent of the crop for Gaushala
गोशाला में गायों का पूजन करते प्रभारी मंत्री। संवाद - फोटो : samvad
प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी असीम अरुण ने मंगलवार को गांव समामई में नवनिर्मित गोशाला का लोकार्पण किया। मंत्री ने गोमाता का पूजन कर गायों का गुड़ और हरा चारा खिलाया। गोशाला परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन





मंत्री ने कहा कि गोशाला के शुरू होने से छुट्टा गोवंश को यहां रखा जा सकेगा, जिससे किसानों की समस्या भी कम होगी। उन्होंने किसानों से गोशाला के लिए अपनी फसल का पांच फीसदी भाग दान देने की अपील की। उन्होंने सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को गोशाला में सुरक्षित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन





इस गोशाला में 32 लाख 68 हजार रुपये की लागत से एक भूसा स्टोर तीन चरई, तीन टिन शेड और एक पानी की हौदी की व्यवस्था की गई है। गोशाला में अब तक 13 लाख 4 हजार रुपये का व्यय किया गया है। गोशाला परिसर में लगे खड़ंजे नाराजगी व्यक्त की। इस गोशाला में करीब 150 गोवंश को रखने की व्यवस्था। गोशाला करीब 42 बीघा चरागाह की भूमि पर बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने मंत्री को जर्जर सड़कों के बारे में बताया। दरियापुर के ग्राम प्रधान ने मंत्री से राशन डीलर की शिकायत की है। सदर विधायक अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा के जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अर्चना वर्मा, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, बीडीओ सुरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत कृष्णकांत गौतम, ग्राम प्रधान पूनम देवी के अलावा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed