फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers outraged as mandi gate closes; traffic jam ensues.

Hathras News: मंडी का गेट बंद होने पर भड़के किसान, लगा जाम

Thu, 08 Oct 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 08 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers outraged as mandi gate closes; traffic jam ensues.
अलीगढ़ रोड पर जाम लगाते किसान। संवाद - फोटो : Samvad
धान की अत्यधिक आवक के चलते बुधवार को मंडी बंद करने की घोषणा के बाद स्थिति बिगड़ गई। मंगलवार देर रात से ही धान लेकर पहुंचे किसानों के वाहन बाहर ही रोक दिए गए, जिससे आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा किया और मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अलीगढ़ रोड पर तीन घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

अत्यधिक आवक के कारण मंडी परिसर में जगह न होने पर मंगलवार देर रात बाहर से आए ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को प्रवेश देने से मना कर दिया गया। हालांकि रात 10 बजे करीब किसानों से हुई नोकझोंक के बाद 10 से 15 वाहनों को अंदर प्रवेश दे दिया गया, लेकिन इसके बाद मुख्य गेट पूरी तरह बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

रात 12 बजे के बाद भी दूर-दराज से किसान धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर पहुंचते रहे, जिन्हें सड़क पर ही रुकना पड़ा। तड़के चार बजे तक गेट न खुलने पर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। जब गार्डों ने उच्चाधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए गेट खोलने से इन्कार किया, तो किसानों और मंडी कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के सड़क पर वाहन खड़े कर देने और नारेबाजी करने से अलीगढ़ रोड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस की मौजूदगी में किसानों और मंडी प्रशासन के बीच काफी देर तक बहस चली। आखिरकार सुबह पांच बजे मंडी का गेट खुलवाकर सभी वाहनों को परिसर के अंदर प्रवेश दिलाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।

तीन दिन में 1.30 लाख क्विंटल धान की रिकॉर्ड आवक : मंडी में बीते तीन दिनों के भीतर लगभग 1.30 लाख क्विंटल धान की भारी आवक दर्ज की गई है। जगह की भारी कमी के चलते व्यापारियों को आवक रोकनी पड़ी।
बुधवार को दिनभर व्यापारी मंडी परिसर से धान की निकासी और उठान में जुटे रहे, ताकि आगे की आवक को सुचारू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed