फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers demonstrated for stoppage of express train at the station

Hathras News: स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Feb 2025 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated for stoppage of express train at the station
जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए रविवार को भाकियू टिकैत गुट के सदस्यों व किसानों ने प्रदर्शन किया। ट्रेन रोकने की गलत अफवाह पर पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष ओपी कमांडो के साथ प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष सत्यदेव पाठक, जिला उपाध्यक्ष मंगलेश यादव व अन्य क्षेत्रीय किसान थे। किसानों ने बताया कि वह पहले कई बार बंद की गई मूरी, कटिहार एक्सप्रेस के साथ बरेली यात्री ट्रेन के ठहराव के लिए डीएम, एसडीएम और रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर दो एक्सप्रेस का ठहराव कोरोना काल में बंद कर दिया था। इसके बाद अभी इन ट्रेनों का ठहरा अभी इस स्टेशन पर नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह अंतिम ज्ञापन एवं शांतिपूर्वक धरना है। इस स्टेशन से लगभग 150 गांव जुड़े हुए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि 15 फरवरी तक इस स्टेशन पर अगर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। भाकियू के पदोधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक व एसडीएम को प्रधानमंत्री एवं डीआरएम प्रयागराज के नाम ज्ञापन सौंपा। दोनों अधिकारियों ने कहा पहले दिए गए ज्ञापन भी उच्चाधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed