फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers created ruckus for fertilizer

Hathras News: खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा, लगाए समिति कर्मचारियों पर मनमानी करने के आरोप

Fri, 07 Nov 2025 01:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 01:14 AM IST
सार

सचिव महाराज सिंह का कहना है कि सभी को नियमानुसार खाद दिया जा रहा है। किसान जो आरोप लगा रहे हैं, वे गलत हैं।

विज्ञापन
Farmers created ruckus for fertilizer
खाद लेने के लिए सहकारी समिति पर लगी किसानों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी बस स्टैंड स्थित सहकारी समिति पर 6 नवंबर को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। किसानों ने सुबह से शाम तक करीब 10 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन खाद नहीं मिल सकी। किसानों ने हंगामा भी किया और समिति कर्मचारियों पर खाद वितरण में मनमानी के आरोप लगाए।

विज्ञापन


किसानों ने बताया कि वे सुबह जल्दी आकर कतार में लग गए, लेकिन शाम तक उन्हें खाद नहीं मिली। समिति के सचिव किसानों को यह कहकर टहलाते रहते हैं कि वे उनकी समिति के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें यहां से खाद नहीं मिल सकती। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से उनकी आलू की बुवाई नहीं हो पा रही। अगर बुवाई ज्यादा लेट हुई तो आलू की पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा। वे सुबह से घर के सभी कामकाज छोड़कर समिति पर आकर कतार में लगते हैं और शाम को उन्हें खाली हाथ लौट जाना पड़ता है। सचिव महाराज सिंह का कहना है कि सभी को नियमानुसार खाद दिया जा रहा है। किसान जो आरोप लगा रहे हैं, वे गलत हैं।

विज्ञापन

सुबह पांच बजे खाद लेने के लिए सहकारी समिति पर पहुंच गए थे, लेकिन देर शाम तक कतार में लगने के बावजूद खाद नहीं मिली, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसल की बुवाई लेट हो रही है।-रामेश्वर, किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की बुवाई के लिए खाद की सख्त जरूरत है। सचिव ने खतौनी तो जमा करा ली है, लेकिन आज खाद नहीं मिली। कल फिर आने के लिए कहा गया है। पता नहीं कब तक चक्कर लगाने पड़ेंगे।-राधाचरण, किसान

खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। सुबह से अपना काम छोड़कर खाद के लिए कतार में लगे थे, लेकिन खाद नहीं मिली। काम न होने से एक दिन की मजदूरी भी मारी गई।-शिव सिंह, किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed