फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers created ruckus due to lack of electricity

Hathras News: बिजली न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, नोकझोंक

Tue, 29 Apr 2025 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 29 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus due to lack of electricity
पर्याप्त विद्युत आपूर्ति न मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार को बिसावर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। जेई से किसानों की नोकझोंक भी हो गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार से रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिली तो बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बिसावर व आसपास के कई गांवों के किसानों के बिजलीघर पर पहुंचने की सूचना पर बिसावर के प्रधान प्रतिनिधि जगवेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अवर अभियंता व अन्य अधिकारियों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि रोस्टर के मुताबिक नलकूप और ग्रामीण क्षेत्र को बिजली नहीं दी जा रही, जिससे भीषण गर्मी में खेतों में बाजरा, ज्चार, मूूंग, तरबूज, खरबूज, लौकी, तोरई, खीरा, ककड़ी आदि की फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन

इस समय इन फसलों को सिंचाई की काफी आवश्यकता है। बगैर सिंचाई के फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है। जेई ने आश्वस्त किया कि वह उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराएंगे। नाराज किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार से रोस्टर के मुताबिक किसानों को सिंचाई के लिए बिजली न मिली तो बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी जाएगी। मौके पर काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed