{"_id":"648cb90748b8bbdefe06cab4","slug":"farmer-was-killed-in-transaction-dispute-two-accused-arrested-sasni-news-c-259-1-ssn1001-42-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लेनदेन के विवाद में की थी किसान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लेनदेन के विवाद में की थी किसान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर ग्राम नगला हरिया निवासी प्रेमप्रकाश की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि लेनदेन के विवाद में प्रेम प्रकाश की अपहरण के बाद हत्या की गई थी। इस मामले में अभी तीन हत्यारोपी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रेमप्रकाश के पुत्र हरिओम त्रिगुणायत ने थाना सासनी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी और गांव के ही पदम सिंह, भंवर सिंह, तेजवीर सिंह, दीपक और सुभाष पर लेनदेन के विवाद में प्रेमप्रकाश का अपहरण करने का आरोप लगाया था। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आगरा-अलीगढ़ रोड से दो आरोपियों पदम सिंह और भंवर सिंह निवासी नगला हरिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
इन्होंने प्रेमप्रकाश की सिर में डंडा मारकर हत्या करने का खुलासा किया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने आगरा रोड पर गांव हरिया नगला के पास स्थित लक्ष्मी गार्डन के पीछे झाड़ियों से कपड़ों और प्लास्टिक की पल्लियों में लिपटा शव बरामद कर लिया। मौके से हत्या में प्रयुक्त डंडा और दो पल्ली, एक सफेद चादर बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद