{"_id":"6afe05fcc78afe1e6f0b0803","slug":"farmer-shot-while-on-farm-condition-critical-hathras-news-c-64-1-sali1007-103691-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत पर गए किसान को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत पर गए किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
Thu, 19 Nov 2026 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने के बाद उपचार कराते भोला चौधरी। संवाद
- फोटो : Samvad
मुरसान। गांव गुबरारी में बुधवार देर शाम जमीन विवाद के चलते खेत पर गए एक किसान पर करीब छह-सात लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें किसान भोले (45) के पैर में गोली लग गई, जबकि सिर और मुंह के आसपास छर्रे लगे हैं।
आरोप है कि हमलावरों ने घायल के घर पहुंचकर परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी आजाद सिंह ने बताया कि उनके चाचा भोले बुधवार देर शाम खेत पर काम से गए थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद करीब छह-सात लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।
गोली लगने से भोले घायल हो गए। आरोपियों से बचते हुए वह किसी तरह अपनी बाइक से घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनका पीछा किया और घर पर पहुंचकर भोले के साथ व परिवार के अन्य लोगों से भी मारपीट की है। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित होने लगे तो आरोपी अपनी दो बाइकें मौके पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मुरसान पुलिस गांव पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घायल भोले को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है। कोतवाली प्रभारी मोनवीर सिंह का कहना है कि मारपीट का मामला है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।