{"_id":"6015bd678ebc3e08c16215b1","slug":"farmer-protest-will-raise-if-any-bad-thing-happend-with-protester-sasni-news-ali2550441199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों के साथ कोई भी अनहोनी हुई तो तेज होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों के साथ कोई भी अनहोनी हुई तो तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन
ग्राम सिताहरी में पंचायत लगाते भाकियू के कार्यकर्ता
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन शनिवार को ग्राम सिताहरी में किया गया। अध्यक्षता शिवराज सिंह चंदेल ने की। वक्ताओं ने सरकार पर नये कृषि कानूनों के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया और आक्रोश व्यक्त किया। संचालन देवेंद्रपाल सिंह ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाह रवैये के चलते दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को कुचलने का षडयंत्र रचा जा रहा है। पंचायत में निर्णय लिया गया कि दिल्ली सीमा पर आंदोलित किसानों के साथ कोई भी अनहोनी और दमनकारी कार्रवाई की गई तो पूरे जिले के किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिले के किसान दिल्ली कूच करने की भी तैयारी कर रहे हैं, ताकि आंदोलनकारी किसानों का हौसला बुलंद हो सके।
पंचायत में जिलाध्यक्ष चौ. मलखान सिंह, राजकुमार सिंह, राहुल प्रजापति, राधेश्याम राघव, ओमप्रकाश सेंगर, कौशल सिंह चंदेल, रोशन सिंह चंदेल, बलवीर सिंह प्रधान, कृष्णकुमार शर्मा, श्याम सिंह, बांकेलाल शर्मा, सुधीर शर्मा, अर्जुन सिंह प्रधान, विनीत चौधरी, दलवीर सिंह, चरन सिंह, शेखर ठेनुआं, रामबहादुर, श्यामवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, गौरव चौधरी, हृदेश भोला, अनिल कुमार, संदीप चौधरी, संजू, पिंकी चौधरी, अजीत सिंह, प्लारेलाल, अरविंद चौधरी, अनुज चौधरी आदि मौजूद थे।