फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer protesing in against of agriculture bill

कृषि कानूनों के विरोध में गरजे किसान, धरना देकर की नारेबाजी

Tue, 08 Dec 2020 10:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
farmer protesing in against of agriculture bill
सादाबाद में किसानों के धरना स्थल के बाहर तैनात पुलिस और पीएसी फोर्स - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में क्षेत्र के किसान, किसान संगठनों ने मंगलवार को मथुरा तिराहा स्थित पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया और किसान हित में कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए आवाज बुलंद की।
पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के खेत खलिहान के खिलाफ षडयंत्र किया है। केंद्र सरकार द्वारा जो कृषि कानून लाए गए हैं, वह किसान विरोधी हैं। देभभर के किसान संगठन इन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार में किसानों की बात नहीं सुनी जा रही है। सड़कों पर किसानों व मजदूरों पर जुल्म किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी, सब्जी मंडी और एमएसपी को खत्म करने से कृषि उपज खरीद व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है।
विज्ञापन

रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि भाजपा ने किसानों को तबाही के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, जो नए कृषि कानून लाए गए हैं, उसमें किसानों का हित नहीं है, बल्कि ये कानून कॉरपोरेट्स का फायदा पहुंचाने वाले हैं। लिहाजा इन्हें वापस लिया जाना चाहिए। इस मौके पर विनोद कुमार गुड्डू, चंद्रेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह परिहार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश ठेनुआं, रामनारायण वर्मा, केशव चौधरी, रामसहाय, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, शिव कुमार मास्टर, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह एडवोकेट, कुंजिल सिंह एडवोकेट, कारे सिंह, छोटे, दीपू चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष महीपाल सिंह, सचिन पचहरा, महाराज सिंह, लायक सिंह बधौतिया, डॉ. मोनवीर सिंह, आशीष ठेनुआं, मनोज कुमार, सनेहीलाल, लायक सिंह बधौतिया, ओमप्रकाश, चौधरी साहब सिंह, कोमल सिंह प्रधान, निरोत्तम सिंह, इंद्रपाल सिंह, रमेशबाबू सिंह, गजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल रहा तैनात, एसडीएम लेते रहे जायजा
किसानों के धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क बना रहा। सुबह से ही चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल के निकट मथुरा तिराहे पर पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। एलआईयू कर्मी भी किसानों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। सीओ ब्रहम सिंह और एसडीएम राजेश कुमार के अलावा एसओ डीके सिसौदिया भी धरना स्थल के आसपास डटे रहे।

सादाबाद में पैदल मार्च के दौरान जमकर नारेबाजी करते किसान और रालोद पदाधिकारी।

सादाबाद में पैदल मार्च के दौरान जमकर नारेबाजी करते किसान और रालोद पदाधिकारी।- फोटो : SADABAD

सादाबाद में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन करते रालोद नेता, किसान संगठनों के कार्य?

सादाबाद में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन करते रालोद नेता, किसान संगठनों के कार्य?- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed