फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer die from heart attack after seeing corp

गेहूं की बर्बादी को देख किसान को लगा सदमा, मौत

Fri, 02 Apr 2021 10:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
farmer die from heart attack after seeing corp
मृतक किसान का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पिछले दिनों आई आंधी और गर्म तेज हवाओं की वजह से गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को गांव पचावरी में गेहूं की फसल काटकर घर पहुुंचे एक किसान की सदमे से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
सादाबाद क्षेत्र के गांव पचावरी निवासी 45 वर्षीय शशिकांत गोस्वामी पुत्र श्योरती प्रसाद ने गांव में ही आठ बीघा खेत बाकी पर लिया था। खेत में उन्होंने गेहूं की फसल की थी। शुक्रवार को जब वह फसल को काटने के लिए पहुंचे तो फसल में गेहूं का दाना सूख जाने की वजह से वह निराश हो गए।
विज्ञापन

जब वह घर पहुंचे तो अचानक उन्हें सदमा लग गया और उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, शशिकांत जब घर लौटकर आए तो वह गेहूं की फसल को लेकर परेशान थे। बताते हैं कि शशिकांत आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांव पचावरी में किसान की मौत की जानकारी नहीं है। शनिवार को गांव में राजस्व टीम को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। - राजेश कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed