{"_id":"5f18417b8ebc3e638150aa94","slug":"farmer-die-from-electric-current-sikandhra-rahu-news-ali239258470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली करंट से किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कोतवाली के गांव छत्तरपुर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान देवेंद्र उर्फ पप्पू (45) पुत्र मुरारी लाल बुधवार की सुबह पशुओं के लिए हरा चारा लेकर घर जा रहे थे। तार नीचे होने के कारण चारा उसमें लग गया। हरा होने के कारण चारे में करंट प्रवाहित हो गया। इससे पप्पू बुरी तरह झुलस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम विजय शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। तहसील कर्मी को मौके पर भेज दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन तार काफी नीचे से होकर गुजर रहा है। कई बार इसकी शिकायत भी की गई लेकिन, इसे ठीक नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही बताया है।