फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer die due to high tension electric current

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, हंगामा

Thu, 21 May 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
farmer die due to high tension electric current
‌किसान की मौत के बाद कोतवाली पर पहुंचे किसान के परिजन कोतवाली पर। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

एटा जीटी रोड स्थित गांव रतिभानपुर में बुधवार की सुबह खेत में पानी लगाने जा रहे एक किसान नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव रतिभानपुर निवासी कुसुमपाल पुत्र सोरन सिंह बुधवार की सुबह आठ बजे कंधे पर फांवड़ा रखकर खेत में पानी लगाने जा रहे थे। रास्ते में नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में वह आ गए। तार में तेज करंट प्रवाहित था, जिससे वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर गए। करंट इतना तेज था कि उसके सिर के बाल तक जल गए। काफी देर तक उसका शव खेत में ही पड़ा रहा। आने-जाने वालों की नजर पड़ने पर उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि विभाग की लापरवाही के चलते तार ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सूचना पर कोतवाल प्रवेश राणा गांव पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाली पर एसडीओ विद्युत देवेंद्र कुमार भी पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने उन्हें दुर्घटना के बारे में सूचना का पत्र भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed