फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmer dead body found hanging on a tree

Hathras News: टिकरी के किसान का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार में छाया मातम

Sun, 02 Feb 2025 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 06:13 PM IST
सार

रामबाबू अपने गांव टिकरी से खेत चंदैया तक जाने की कह कर घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि कुछ घंटों बाद सूचना आई कि उनके पिता रामबाबू कोतवाली सासनी के गांव चंदैया में पेड़ पर लटके हुए हैं।

विज्ञापन
Farmer dead body found hanging on a tree
किसान ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासनी तहसील क्षेत्र के गांव टिकरी के एक किसान का शव 2 फरवरी को पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को पेड़ से उतारा गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


2 फरवरी की सुबह रामबाबू (57) अपने गांव टिकरी से अपने खेत चंदैया तक जाने की कह कर घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि कुछ घंटों बाद ग्राम प्रधान बॉबी देवी द्वारा सूचना दी गई कि उनके पिता रामबाबू कोतवाली सासनी के गांव चंदैया में पेड़ पर लटके हुए हैं। खेत पर जाकर देखा तो वह पेड़ पर लटके थे। पेड़ से उनको उतारा गया तो उनकी जान जा चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक ने अपने पीछे चार बेटे, दो बेटी व पत्नी को बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed