फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer caught jip sadasy, tell about crops destroy to SDM

किसानों ने जिपं सदस्य का किया घेराव, एसडीएम को सुनाया दुखड़ा

Tue, 17 Mar 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
farmer caught jip sadasy, tell about crops destroy to SDM
जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी और एसडीएम राजेश कुमार को ओलावृष्टि से बर्बाद फसल को लेकर दुखड़ा सुनाते क? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के कई गांवों में दो दिन पूर्व हुई भारी ओलावृष्टि, बारिश से बर्बाद हुई गेहूं, आलू, सरसों और मटर की फसल से किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। सोमवार को मथुरा रोड स्थित सौरभ वाटिका में कई गांवों के किसानों ने जिपं सदस्य और रालोद के बृज क्षेत्र प्रभारी प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया का घेराव कर फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। मौके पर आए एसडीएम राजेश कुमार को भी किसानों ने अपना दुखड़ा सुनाया। किसानों ने खेत से लाई गई गेहूं की बर्बाद हो चुकी फसल को दिखाया। किसानों ने कहा कि अगर हमें मुआवजा नहीं मिला तो हम आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंग।
गांव नौगांव, टीकैत, बिसावर, गीगला, मई, नगला पदम, मोतीगढ़ी, थलूगढ़ी, लालगढ़ी, नगला चांद, नगला बबूल, नगला रोज, बड़ा नगला, सहित अन्य कई गांवों के सैकड़ों किसानों ने एसडीएम राजेश कुमार को बताया कि ओलावृष्टि बारिश से गेहूं, सरसों और आलू की फसल बर्बाद हो चुकी है। गुड्डू चौधरी ने एसडीएम राजेश कुमार से फसल का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। एसडीएम ने किसानो को आश्वस्त किया कि उन्होंने लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को सर्वे कार्य में लगा दिया है, यही नहीं वह खुद भी मौके पर जाकर भी फसलों का हाल देख रहे हैं। मौके पर हरिपाल सिंह, कलौदी, दीपू चौधरी, राधाचरन पहलवान, ओमवीर प्रधान आदि थे।
विज्ञापन

एसडीएम ने भी देखा फसलों का हाल
एसडीएम राजेश कुमार ने भी गांव नौगांव, कुरसंडा, नगला पदम और नगला मोती का दौरा किया और किसानों की बर्बाद हुई फसल का हाल देखा। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि लेखपाल पूरी तल्लीनता के साथ फसलों के सर्वे में जुटे हुए हैं, राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed