{"_id":"66744fc9114bd1248b088db9","slug":"farmer-body-found-hanging-from-a-tree-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: दो दिन से लापता किसान, पेड़ से लटका मिला शव, उधार लेने वाला व्यक्ति कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: दो दिन से लापता किसान, पेड़ से लटका मिला शव, उधार लेने वाला व्यक्ति कर रहा था परेशान
Thu, 20 Jun 2024 09:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 09:21 PM IST
सार
किसान ने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपयों को लेकर वह लगातार परेशान कर रहा था। किसान अपने घर से निकल गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक किसान हुबलाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
घर से दो दिन से लापता किसान का शव 20 जून को अहवरनपुर-नयाबांस मार्ग स्थित नहर के पास खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कछपुरा बिसाना निवासी हुबलाल (50) पुत्र रोशनलाल ने एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रुपयों को लेकर वह लगातार परेशान कर रहा था। 18 जून को हुबलाल अपने घर से निकल गए थे, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचे। घरवालों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
20 जून सुबह गांव अहवरनपुर-नयाबांस मार्ग स्थित नहर के पास खेत में उनका शव पेड़ के सहारे लटका मिला। आसपास के ग्रामीणों ने शव को जैसे ही देखा तो सूचना पुलिस को दी। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को पड़े से नीचे उतरवाया। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर शव की शिनाख्त हुबलाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया व्यक्ति द्वारा खुदकुशी किए जाना प्रतीत होता है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।