फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer anxious due to land acquisition

भूमि अधिग्रहण को लेकर बाईपास के किसानों में खलबली

Mon, 01 Mar 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
farmer anxious due to land acquisition
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा अलीगढ़ के बीच 89 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनने का रास्ता साफ हो गया है। भूतल परिवहन मंत्रालय से मंजूरी भी मिल गई है। इसके लिए जहां आवश्यकता होगी वहां भूमि का अधिग्रहण होगा। इसे लेकर जिले के किसानों में खलबली मची हुई है। बाईपास से सटे गांवों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
आगरा अलीगढ़ हाइवे की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए भूतल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य में करीब 15 सौ करोड़ रुपये की लागत आएगी। एनएचआई इसके लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण की करेगा। कुछ लोगों को डर सता रहा है कि अधिग्रहण में उनकी कितनी भूमि जाएगी।
विज्ञापन

आगरा अलीगढ़ फोरलेन होने से जिले में विकास का पहिया तेजी के साथ रफ्तार पकड़ेगा। फोरलेन के दौरान भूमि अधिग्रहण में किसानों का पूरा ध्यान रखा जाए। ताकि काम तेजी के साथ पूरा हो सके। - प्रवीन कुमार ठैनुआ, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा अलीगढ़ रोड के फोरलेन होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके लिए जो भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। उसमें किसानों का अहित न हो। सरकार को यह भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। - गजेंद्र सिंह ग्रामीण।
सरकार सुगम यातायात के लिए बेहतर कोशिश कर रही है। यह अच्छी बात है। मार्गों के चौड़ीकरण से पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचाता है। भूमि अधिग्रहण के साथ पौधरोपण भी किया जाए। - श्यामसुंदर, ग्रामीण।

आगरा अलीगढ़ रोड के फोरलेन होने से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। भूमि अधिग्रहण से पूर्व यह बताया जाए कि कितनी भूमि ली जाएगी, क्या मुआवजा दिया जाएगा। - भोला यादव, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed