फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   farmer and people destructed from bjp

मौजूदा सरकार से किसान ही नहीं जनता का मोह हो चुका है भंग

Thu, 18 Feb 2021 11:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
farmer and people destructed from bjp
ग्राम विर्रा में बैठक को संबोधित करते कांग्रेस नेता। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांव बिर्रा में संगठन सृजन अभियान के तहत जय किसान जय जवान एवं किसान कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जय नारायण पचौरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर कटाक्ष किए गए। सरकारों को किसान विरोधी करार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र जैन ने किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार से किसान ही नहीं देश की जनता भी तंग आ चुकी है। बिजली, रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि से किसानों में आक्रोश पनप उठा है। पुलिस निरंकुश हो चुकी है। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अब समय आ गया है कि कांग्रेसी संगठन को मजबूती प्रदान करें। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

संगठित होकर आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकें। मौके पर प्रदीप नरवाल, योगी जाटव, जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, सुुुुुुुरेश शर्मा, कैलाश वाल्मिकी, मोहन सिंह, कैलाश भूमिधर, कृष्णा गुुप्ता, कृपेंद्र चौहान, अनुज संत, चौधरी शिवपाल सिंह, मुन्नालाल शर्मा, रिषी कौशिक, मुकेश उपाध्याय, भ्रमदेव शर्मा, ललित पचौरी, सुभाष शर्मा, शुभम पचौरी, केशव देव शर्मा, मानक शर्मा, सुरेश मल्ल, जीवन किशोर लवानियां, कुलदीप सिंह, केशवदेव शर्मा, आदेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed