फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fanfare extracted Nishadraj, Kashyap procession

धूमधाम से निकाली निषादराज, कश्यप शोभायात्रा

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fanfare extracted Nishadraj, Kashyap procession
तुरैहा कश्यप निषाद महासभा की निकली शोभायात्रा का उद्घाटन करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। महाराज निषादराज गुह और महर्षि कश्यप मुनि वीर एकलव्य सेवा समिति के तत्वावधान में तुरैहा कश्यप, निषाद समाज द्वारा निषादराज गुह और कश्यप मुनि की शोभायात्रा शहर में धूमधाम से निकाली गई। मेले का शुभारंभ ताराचंद्र तुरैहा ने किया। अतिथि के रूप में ओमप्रकाश कश्यप, श्याम बाबू, ठा. दलवीर सिंह, मदन लाल, राजवीर सिंह थे। मेला प्रभारी संजय कुमार कश्यप ने अतिथियों का पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने भी पूजा-अर्चना की। आयोजक संजय कुमार कश्यप, देवकीनंदन तुरैहा, गोपालदास कश्यप और प्रमोद दहलवी ने रामेश्वर का फूलमाला पहनाकर, पगड़ी बांधकर और प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। रामेश्वर ने सभी को शोभायात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा अंगूमल धर्मशाला से शुरू होकर चामड़ गेट, चक्की बाजार, भूरापीर, खातीखाना, सासनी गेट, गुड़िहाई बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बुर्ज वाला कुआं, अंगूमल धर्मशाला पर संपन्न हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा में वीर एकलव्य, कश्यप मुनि, डॉ. बीआर आंबेडकर सहित एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर लालाराम तुरैहा, लालाराम कश्यप, सुरेश, सोरन सिंह, नारायण तुरैहा, भगवान सिंह, सूरजपाल कश्यप, इंद्रपाल, रामशरण सिंह तुरैहा, देवकी नंदन तुरैहा, महेश तुरैहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed