Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   family went to bathe on Ganges Dussehra festival

Hathras News: गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने गया था परिवार, तीन बच्चे बहे, दो को बचाया

Wed, 31 May 2023 01:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 31 May 2023 01:48 AM IST
सार

बांके लाल परिवार के साथ गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने के लिए गए थे। घाट पर भीड़भाड़ की वजह से तेजेंद्र और बांके लाल के परिजन बच्चों के साथ आगे बढ़ते चले गए। किनारे पर ही कपड़े रखकर दोनों परिवार के लोग डुबकी लगाने लगे।

विज्ञापन
family went to bathe on Ganges Dussehra festival
प्रतिज्ञा डूबी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दशहरा पर गंगा स्नान के दौरान कछला में अलग-अलग घाट पर डुबकी लगाते समय गहराई में चले जाने से हसायन हाथरस की आठ वर्षीय बालिका समेत सात श्रद्धालु बह गए। गोताखोरों ने मशक्कत कर छह श्रद्धालुओं को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बालिका का देर शाम तक पता नहीं लग पाया। हादसे से परिवार में गम का माहौल है।  

विज्ञापन


 हादसा रेल पुल से पश्चिमी की ओर घाट से करीब आधा किलोमीटर दूर हुआ। बालिका प्रतिज्ञा (8) मोहल्ला कुशवाहा निवासी तेजेंद्र सिंह की पुत्री थी। वह और यहीं के बांके लाल परिवार के साथ गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने के लिए गए थे। घाट पर भीड़भाड़ की वजह से तेजेंद्र और बांके लाल के परिजन बच्चों के साथ आगे बढ़ते चले गए। किनारे पर ही कपड़े रखकर दोनों परिवार के लोग डुबकी लगाने लगे। उसी दौरान तेजेंद्र की बेटी प्रतिज्ञा, बांकेलाल के बच्चों में दिगंबर (सात) और सपना (नौ) बहने लगी तो परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दौड़कर पहुंचे गोताखोरों ने दिगंबर और सपना को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रतिज्ञा का पता नहीं चल पाया। 
विज्ञापन


देर शाम तक उसकी खोजबीन चलती रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लापता प्रतिज्ञा के तलाश के लिए अलग से गोतखोरों की टीम लगा दी है। इसके अलावा यहां बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी शिवकुमार पुत्र भानुप्रताप, एटा के कासिमपुर प्रदीप पुत्र अनार सिंह, कोतवाली क्षेत्र के धौरेरा गांव नीतू पुत्री नेत्रपाल भी ड़ुबकी लगाते समय बह गई। इनमें प्रदीप और शिवकुमार को गोताखोरों तो नीतू को उसके परिजनों ने सकुशल निकाल लिया। इसके अलावा कासगंज का एक युवक भी बहा, लेकिन उसे नाविक ने खींच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed