{"_id":"647a26dbccadbb2657098646","slug":"family-created-ruckus-on-death-of-snakebite-child-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बच्चे को सांप ने काटा, सीएचसी व निजी अस्पताल के चक्कर में हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बच्चे को सांप ने काटा, सीएचसी व निजी अस्पताल के चक्कर में हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Fri, 02 Jun 2023 10:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:59 PM IST
सार
रहपुरा के रहने वाले इरफान के सात वर्षीय बेटे फैजान को सर्प ने काट लिया था। आनन-फानन बच्चे के परिजन उसे लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। चिकित्सकों ने उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन
सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की देर शाम सर्पदंश से मृत बच्चे के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उपचार न मिलने पर परिजन बच्चे को लेकर चले गए।
विज्ञापन
रहपुरा के रहने वाले इरफान के सात वर्षीय बेटे फैजान को सर्प ने काट लिया था। आनन-फानन बच्चे के परिजन उसे लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। चिकित्सकों ने उन्हें टरका दिया। परिजन बच्चे को लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चे को देखकर परिजनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन बच्चे को एक बार फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच गए। काफी देर हो जाने के बाद भी कोई चिकित्सक बच्चे को देखने नहीं पहुंचा, जबकि अस्पताल में स्टाफ मौजूद था। बच्चे की हालत लगातार बिगड़ रही थी। इसे लेकर सर्पदंश पीड़ित बच्चे के परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बच्चे को उपचार न मिलने पर परिजन उसे लेकर चले गए। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते बच्चे के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएचसी के चिकित्सक डॉ नीरज वर्मा का कहना है कि परिजन बच्चे को मृत अवस्था में लाए थे। उसे मृत घोषित किया गया तो परिजन भड़क गए। मौके पर पुलिस बुला ली गई है।
विज्ञापन
जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी वेनम वैक्सीन उपलब्ध है। सादाबाद सीएचसी पर भी यह वैक्सीन है। -डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ, हाथरस