फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Families of the deceased receive aid of 2.5 lakh.

Hathras News: मृतकों के परिजनों को मिली ढाई लाख रुपये की मदद

Sun, 31 May 2026 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Families of the deceased receive aid of 2.5 lakh.
गांव नीति निवास में दीवार गिरने से मृत हुए मजदूरों के परिजनों को सहायता राशि के चेक सौंपकीं जिप - फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र के गांव नीति निवास तसींगा में प्राथमिक विद्यालय की छह फुट ऊंची दीवार गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले राजमिस्त्री डालचंद्र और बेलदार मोहित के परिजनों को शनिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने दोनों मृतकों के परिजनों को 1.25-1.25 लाख रुपये के सहायता राशि के दो चेक सौंपे।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 27 मई को नाली निर्माण के दौरान अचानक स्कूल की दीवार भरभराकर गिर गई थी, जिसकी चपेट में आकर राजमिस्त्री डालचंद्र और बेलदार मोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच कराई थी।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम मनीष चौधरी, तहसीलदार हेमंत चौधरी और नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता की मौजूदगी में सहायता राशि वितरित की गई। प्रशासन ने हादसे के मात्र तीन दिनों के भीतर पीड़ित परिवारों तक आर्थिक मदद पहुंचा दी है। एसडीएम ने बताया कि यह आर्थिक सहायता श्रम विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, सतेंद्र शर्मा, कालू चौधरी, ग्राम प्रधान पति श्यामवीर सिंह, महाराज सिंह, रामवतार, दीपू चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed