फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   False tube connection to the Vigilance team

विजिलेंस टीम को मिला फर्जी नलकूप कनेक्शन

Wed, 24 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Wed, 24 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
False tube connection to the Vigilance team
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 हाथरस विद्युत विभाग के तृतीय खंड में हुए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले की जांच करने के लिए बुधवार को अलीगढ़ की विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने अलीगढ़ के विद्युत अधिकारियों के साथ दस्तक दी। आठ सदस्यीय इस टीम ने गांव अजीतपुर, भोपतपुर और नगला वीर सहाय में नलकूप कनेक्शनों की जांच की।

टीम ने गांव में पहुंच नलकूप कनेक्शनधारी उपभोक्ताआें के बिल, पासबुक आदि को चैक किया। टीम ने कुल 68 संयोजन चेक किए, जिनमें से चार संयोजन अवैध मिले। चार में से तीन उपभोक्ताओं ने पहले ही नियमतीकरण के लिए विभाग में एप्लाई कर रखा था, जबकि एक उपभोक्ता के पास नलकूप कनेक्शन की 2008 से अब तक रसीद पाई गईं, लेकिन विभागीय खंड रिकॉर्ड में इस उपभोक्ता के नाम पर कोई कनेक्शन जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन


तृतीय खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रिकॉर्ड को अच्छी तरह चैक कर लें, यदि यह कनेक्शन विभागीय रिकॉर्ड में नहीं मिला तो इस कनेक्शन को फर्जी मानते हुए दोषी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति भी टीम ने की। नलकूप संयोजन चेकिंग के दौरान नगला वीर सहाय में बकाए पर कटे एक नलकूप संयोजन को फिर से चलता हुआ पाया, जिसके खिलाफ धारा 138 बी के तहत कार्रवाई की गई। टीम में एक्सईएन तृतीय खंड महेशचंद्र, नगरीय परीक्षण खंड अलीगढ के एक्सईएन एसके चौधरी, ग्रामीण परीक्षण खंड  अलीगढ़ के एक्सईएन जगतराम, एई मीटर संजय शर्मा, सुबोध झा के अलावा विजिलेंस जेई सामर्थ्य श्रीवास्तव, नत्थू सिंह व उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed