फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   fake Doctor's house AD-CMO raid, got lock

झोलाछाप के घर एडी-सीएमओ का छापा, लटका मिला ताला

Wed, 17 Jan 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)। Updated Wed, 17 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
fake Doctor's house AD-CMO raid, got lock
हाथरस जंक्शन में झोलाछाप के यहां छापेमारी करतीं एडी और सीएमओ। - फोटो : Amar Ujala
हाथरस जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की फौज मौज मार रही है। अब झोलाछापों की शिकायतें शासन स्तर तक पहुंचने लगी हैं। शासन स्तर पर की गई एक शिकायत पर बुधवार को एडी डॉ. मधु सक्सेना और सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने छापा मारा। छापे से गांव के अन्य झोलाछापों में खलबली मच गई। कई झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए। 
विज्ञापन


एडी डॉ. मधु सक्सेना और सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर हाथरस जंक्शन की टीचर्स कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायत के आधार पर एक मकान पर छापा मारा। मकान में झोलाछाप चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। मकान के जिस कमरे में बैठकर यह डाक्टर इलाज करता था, उस पर ताला लटका हुआ मिला। मौके पर मिली पत्नी से भी कड़ी पूछताछ की गई। पत्नी को नोटिस दिया और 20 जनवरी तक अलीगढ़ में एडी के समक्ष झोलाछाप चिकित्सक को चिकित्सीय कार्य की सभी डिग्री सहित उपस्थित होने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने इसी झोलाछाप की एक दुकान पर छापा मारा, वहां टीम को एक्सरे मशीन लगी हुई मिली, लेकिन दुकान पर कोई भी मौजूद नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ बृजेश राठौर ने बताया कि चिकित्सक घर पर मौजूद नहीं मिला। एक कमरे पर ताला लटका था और दुकान पर एक्सरे मशीन थी। चिकित्सक की पत्नी को नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed