फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Failure on stalls, fined 27 thousand

स्टॉलों पर मिली गड़बड़ी, 27 हजार का जुर्माना

Wed, 09 Aug 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Wed, 09 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Failure on stalls, fined 27 thousand
एफडीए - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खानपान की स्टालों को चेक किया। तीन खाद्य विक्रेताओं पर मानक के विपरीत सामान की बिक्री करने पर 14 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। 
सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक इज्जत
गनर मंडल प्रशंात कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी मथुरा एनके गर्ग, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मथुरा जीएस यादव ने स्टेशन पर खानपान स्टालों को औचक निरीक्षण किया। ठेकेदार दिलीप कुमार के स्टॉल पर सब ठीकठाक मिला।  वहीं ललिता देवी के स्टॉल पर खानपान सामग्री को ढंकने के लिये स्टील के जाली के स्थान पर नेट की बड़े बडे़ छेद की जाली मिली। ऑयल और मसाले ब्रांडेड नहीं पाए गए। सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। अधिकारियों ने विक्रेता पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


अन्य स्टाल पर चाय के बर्तन 150 ग्राम माप से कम पाए गए। वेंडर बिना नेम प्लेट लगाए खड़ा था। इस पर 10 हजार का जुर्माना किया गया। खानपान ठेकेदार रमेश चंद्र के स्टॉल पर बरूला तौलने के लिए तुला मौजूद नहीं था। इस पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही सभी विक्रेताओं को हिदायत     दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हाथरस सिटी रेलवे स्टेेशन पर खान-पान की चीजों में उचित साफ-सफाई नहीं मिलने एवं एवं बिना ब्रांड के मसालों व तेल का उपयोग पाया गया। इसके लिए उन पर तीन हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा स्टेशन के वेंडर ट्रॉली पर गैर मानक के सामान बेचने पर एवं नेम प्लेट नहीं होने के कारण दस हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed