{"_id":"691614eb77e3be814103f258","slug":"explosion-at-power-station-power-supply-disrupted-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजलीघर में हुआ धमाका, 10 गांवों की आपूर्ति करीब 12 घंटे रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजलीघर में हुआ धमाका, 10 गांवों की आपूर्ति करीब 12 घंटे रही ठप
Fri, 14 Nov 2025 12:57 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:57 AM IST
सार
13 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे मरम्मत कार्य पूरा किया जा सका, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान लगभग 12 घंटे तक रति का नगला, कस्बा हाथरस जंक्शन, दरियापुर, हाजीपुर, अलीपुर सहित 10 गांवों की बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के रति का नगला बिजलीघर में 12 नवंबर देर रात अचानक हुए धमाके से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुईं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। करीब 10 गांवों की आपूर्ति करीब 12 घंटे ठप रही।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर में आई गंभीर तकनीकी खराबी के चलते काम में काफी समय लग गया। 13 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे मरम्मत कार्य पूरा किया जा सका, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
इस दौरान लगभग 12 घंटे तक रति का नगला, कस्बा हाथरस जंक्शन, दरियापुर, हाजीपुर, अलीपुर सहित 10 गांवों की बिजली बाधित रही। बिजली विभाग के एसडीओ सलेमपुर ओमप्रकाश ने बताया कि अतिरिक्त उपकरण मंगवाने के बाद खराबी को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन