फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Explanation sought from two ADOs regarding irregular payment

Hathras News: अनियमित भुगतान में दो एडीओ से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 18 Jun 2024 03:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 18 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from two ADOs regarding irregular payment
पंचायत गेट वे के माध्यम से ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्याें की धनराशि का भुगतान न करने के मामले में विकास खंड हसायन व सासनी के एडीओ पंचायत व संबंधित ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दोनों ग्राम पंचायतों में अनियमित तरीके से 18 हजार रुपये का भुगतान करने का आरोप है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में ई ग्राम स्वराज पोर्टल से भुगतान न करने के मामले समीक्षा में लगातार सामने आ रहे हैं। एक मई से 10 मई तक शासन स्तर से पंचायत गेट वे पोर्टल की समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि ग्राम पंचायत लहरा में छह हजार रुपये की धनराशि का भुगतान ग्राम पंचायत सचिवालय के कंप्यूटर सिस्टम के बजाय अन्य स्थान से किया गया है। ग्राम पंचायत हर्दपुर में भी ऐसी ही स्थिति सामने आई है। यहां भी ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान द्वारा सचिवालय के कंप्यूटर सिस्टम के बजाय अन्य स्थान से 12 हजार रुपये का भुगतान होना पाया गया है। इन दोनों मामलों में शासन की ओर से नाराजगी जताई गई है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने ग्राम पंचायत लहरा के ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेमचंद और ग्राम पंचायत हर्दपुर के ग्राम विकास अधिकारी दलवीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। ब्लॉक सासनी व मुरसान के एडीओ पंचायत से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed