फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Explanation sought from absent doctors and workers, ban on salary of many

गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण, कई के वेतन पर लगाई रोक

Sun, 30 Oct 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent doctors and workers, ban on salary of many
एक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस/सासनी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने शनिवार को जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई चिकित्सक व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने इनका स्पष्टीकरण मांगा है। कुछ के वेतन पर रोक लगा दी है। सीएमओ ने सासनी सीएचसी का निरीक्षण किया।
वहां उन्हें एलए कैलाशचंद, एक्स-रे टेक्नीशियन अविनाश शर्मा, एसएन सीमा सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा, एएनएम रेनु, फार्मासिस्ट प्रीति, एनसीडी अंशु गौड़ द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। इस पर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित कि इन सभी से स्पष्टीकरण लिया जाए।
विज्ञापन

पीएचसी बसई काजी के निरीक्षण में उन्हें बताया कि डॉ. नवीन कुमार, चिकित्साधिकारी इमरजेंसी ड्यूटी पर हैं एवं दिनेश चंद्र फार्मासिस्ट प्रतिकर अवकाश पर हैं। रामेश्वर सीएचओ गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गए हुए हैं। सीएमओ ने डॉ. नवीन कुमार के अक्तूबर के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सासनी को निर्देशित किया कि किसी भी कर्मचारी को माह में दो दिन से अधिक प्रतिकर अवकाश न दिए जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सलेमपुर के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि डॉ. शुभम कुमार, चिकित्साधिकारी सात अक्तूबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। सीएमओ ने उनके माह अक्तूबर के वेतन आहरण पर अगले आदेश पर रोक लगा दी है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान उन्हें डॉ. राहुल गोस्वामी चिकित्साधिकारी व गिरीबाला वार्ष्णेय नेत्र परीक्षण अधिकारी अनुपस्थित मिले। उनके भी इस माह के वेतन पर सीएमओ ने रोक लगा दी है। इन स्वास्थ्य केंद्रों की अन्य व्यवस्थाएं भी सीएमओ ने देखी और मरीजों से पूछताछ कर जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed