{"_id":"67ddbc0dd63896d0cc024f0e","slug":"exams-will-start-in-council-schools-from-24th-hathras-news-c-56-1-mrt1060-128877-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 24 से परिषदीय विद्यालयों में शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 24 से परिषदीय विद्यालयों में शुरू होंगी परीक्षाएं
Sat, 22 Mar 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 24 मार्च से कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएं होंगी। 28 मार्च तक मूल्यांकन किया जाएगा।
जिले के परिषदीय विद्यालयों के करीब 1.20 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को भी तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनकी उपस्थिति अधिक से अधिक रह सके। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराए जाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।