फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Exams of power barrier

परीक्षा की तैयारी में बिजली कटौती से बाधा

Sat, 20 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। बिजली कटौती बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों में बाधक बन रही है। परीक्षार्थी पढ़ाई में दिर-रात एक किए हुए हैं, लेकिन बिजली कटौती उनकी तैयारियों पर पानी फेर रही है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र कहीं भी शेड्यूल से बिजली कटौती नहीं हो रही। इससे बोर्ड परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों में खासा रोष बना हुआ है। 

विज्ञापन

अधिकतर परीक्षार्थी अल सुबह और शाम को परीक्षा की तैैयारी करते हैं, लेकिन इसी दौरान बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के हालात पहले से ही खराब हैं, इसलिए इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। यहीं नहीं काफी गरीब परिवारों के परीक्षार्थियों को मजबूरी में लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही है। इधर, शासन ने भी सुबह तीन से सात और शाम को सात से 11 बजे तक बोर्ड परीक्षार्थियों के हित में कटौती न किए जाने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन अभी तक इन निर्देशों पर भी अमल शुरू नहीं हो सका है। 

विज्ञापन

बातचीत-

-बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। अक्सर पढ़ने के वक्त ही सुबह शाम बिजली गुल हो जाती है, जिससे काफी दिक्कतें आ रही हैं। 

-नरेश, गिजरौली 

- बोर्ड परीक्षा से बिजली वालों का कोई लेना देना नहीं है। बिजली इतनी कम आ रही है कि इनवर्टर से भी काम नहीं चल पा रहा। ऐसे मेें तैयारी भी नहीं हो पा रही। 

-समीर, श्रीनगर

- कभी कभी बिन बिजली के लालटेन की रोशनी में परीक्षा की तैयारी करनी पड़ती है। बोर्ड परीक्षाओं के वक्त सुबह व शाम के वक्त की कटौती बंद होनी चाहिए। 

-इमरान, बालापट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed