फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Entrepreneur dies during treatment, 24 infected

उद्यमी की उपचार के दौरान मौत, 24 निकले संक्रमित

Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneur dies during treatment, 24 infected
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। शहर के एक उद्यमी की देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं बुधवार को 103 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किए गए। कोरोना की रफ्तार अब धीमी हो रही है। हालांकि मौतों का सिलसिला जारी है।
यहां पर्याप्त संसाधन और चिकित्सालय न होने की वजह से बाहर भी काफी लोगों ने उपचार कराया। शहर के एक उद्यमी पिछले दिनों उपचार के लिए देहरादून गए थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें फेफड़ों का संक्रमण भी हो गया था। अब उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय बुर्ज वाला कुआं निवासी 59 वर्षीय एक पुरुष, विजय नगर मुरसान गेट निवासी 27 वर्षीय युवक, साकेत कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय युवक, बह्मपुरी निवासी 34 वर्षीय युवक, त्रिपुरारी नगर निवासी 41 वर्षीय युवक, नगला मियां निवासी 26 वर्षीय युवक, सिथरौली निवासी 25 वर्षीय महिला, द्वारिका हाथरस निवासी 19 वर्षीय युवक सहित 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 104 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीज 374 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed