फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Enhanced by the new date of examination stirring

परीक्षा की नई तारीख से बढ़ी सरगर्मी

Sun, 20 Mar 2016 12:16 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि की परीक्षाओं को लेकर संशय गहराता जा रहा है। परीक्षा शुरू होने की अब एक और नई तिथि घोषित होने की चर्चा है। विवि ने तीन दिन पूर्व 21 मार्च परीक्षा शुरू होने की तिथि घोषित की थी, लेकिन अब 28 मार्च से परीक्षाएं शुरू करने का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि अभी भी विश्वविद्यालय ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया है, जिससे परीक्षार्थियों के सामने भ्रम की स्थिति है। 
विज्ञापन

नई तारीख आने के बाद अब परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियों में फिर से जुट गए हैं, लेकिन कहीं न कहीं उनके मन में यह डर भी है कि फिर से विश्वविद्यालय परीक्षाएं रद नहीं कर दे। बार-बार परीक्षा की तारीखें बदलने से परीक्षार्थियों को अपना भविष्य अंधेरे में नजर आने लगा है। परीक्षार्थियों की राय में  विश्वविद्यालय ने उनके भविष्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परीक्षा का माखौल बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन


नोडल केंद्र पर कॉपियां आने का क्रम जारी 
परीक्षा तिथि और कार्यक्रम को लेकर जरूर संशय हो, लेकिन विवि द्वारा नोडल केंद्र पीसी बागला महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं को भेजने का क्रम जारी है। शुक्रवार को भी विवि से वाहन द्वारा उत्तर पुस्तिकाएं नोडल केंद्र पा आईं, जिनका वितरण परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों के संचालकों व उनके प्रतिनिधियों को किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई ने दी सुधरने की नसीहत 
एनएसयूआई के उदयराज उपाध्याय व सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा ने विवि की मुख्य परीक्षा के बार बार स्थगित होने पर विवि के कुलपति को विवि के हालात सुधारने की नसीहत दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कुलपति स्तर से परीक्षाएं नहीं कराई गईं तो संगठन द्वारा उनकी बर्खास्तगी की मांग की जाएगी। 


राजकमल फिर बागला के प्राचार्य
हाथरस। पीसी बागला महाविद्यालय में शुक्रवार को लंबी छुट्टी पर गए प्रभारी प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने फिर से कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उनके स्थान पर डॉ. आरके शर्मा प्रभारी प्राचार्य की भूमिका अदा कर रहे थे। 

बोले परीक्षार्थी
-परीक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ हर बार मजाक किया जाता है। इस बार भी परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। 
-किरन कुमारी, बीए तृतीय वर्ष
-पहले परीक्षा एक मार्च से शुरू होनी थीं, फिर 11 मार्च और अब 21 मार्च से, लेकिन यह तिथि भी फाइनल नहीं है। 
-कृतिका रॉय, बीए प्रथम वर्ष
-परीक्षा तिथि घोषित कर दी, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया। यह तो विवि की लापरवाही का नमूना है। इससे तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। 
-कविता चौधरी, बीए तृतीय वर्ष
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed