{"_id":"670557401908744d62078a8f","slug":"english-liquor-being-transported-on-fake-e-way-bill-caught-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: फर्जी ई वे बिल पर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी, 298 पेटी शराब बरामद, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: फर्जी ई वे बिल पर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी, 298 पेटी शराब बरामद, मुकदमा दर्ज
Tue, 08 Oct 2024 09:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:31 PM IST
सार
अलीगढ़ की जीएसटी टीम ने जीटी रोड पर गांव हुसैनपुर के पास एक मेटाडोर को संदिग्ध हालात में देखा। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 298 पेटी अंग्रेजी शराब इंपीरियल ओ ब्रांड की निकलीं। 98 पेटी में शराब की बोतलें थीं और 201 पेटियों में हॉफ थे।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ मे आबकारी बिभाग द्वारा पकड़ी गई अवैध इंग्लिश शराब
- फोटो : विभाग
विस्तार
सिकंदराराऊ के अलीगढ़ रोड पर गांव हुसैनपुर के निकट 7 अक्टूबर की सुबह 11 बजे जीएसटी और आबकारी विभाग की टीम ने एक मेटाडोर को पकड़ा। खोलने पर इसमें 298 पेटी अंग्रेजी शराब मिलीं। यह शराब फर्जी ई वे बिल पर बिहार भेजी जा रही थी। मौके से चालक मेटाडोर को छोड़कर भाग गया। पुलिस को छानबीन में पता चला कि गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, जबकि गाड़ी का पंजीयन नंबर दूसरा निकला।
विज्ञापन
अलीगढ़ की जीएसटी टीम ने जीटी रोड पर गांव हुसैनपुर के पास एक मेटाडोर को संदिग्ध हालात में देखा। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 298 पेटी अंग्रेजी शराब इंपीरियल ओ ब्रांड की निकलीं। 98 पेटी में शराब की बोतलें थीं और 201 पेटियों में हॉफ थे। जीएसटी के अधिकारियों ने जब ई वे बिल जांचा तो वह फर्जी निकला। मौके पर हाथरस और अलीगढ़ की आबकारी विभाग की टीम पहुंच गई। यह शराब पंजाब से बिहार जा रही थी और बोतलों पर मेड इन गोवा की मुहर लगी थी।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 7,32,190 रुपये बताई गई है। टीम ने पूरी शराब को सील कर मुकदमा दर्ज कराया है। आबकारी टीम में कुलदीप चौहान, क्षितिज कुमार ,विनय कुमार, योगेश कुमार, धनंजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन