{"_id":"6a6e5aaa349ba1bc6502a6d3","slug":"engaged-in-illicit-relations-with-a-young-woman-after-promising-marriage-hathras-news-c-56-1-hts1004-152200-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शादी का वादा कर युवती से बनाए अनैतिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शादी का वादा कर युवती से बनाए अनैतिक संबंध
Sun, 02 Aug 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी का वादा कर युवती के साथ कई बार अनैतिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक पिछले काफी समय से युवती से शादी का वादा कर रहा था और इसी आड़ में उसके साथ कई बार अनैतिक संबंध भी बनाए। हद तो तब हो गई जब शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे युवक ने युवती को अपने घर पर बुलाया और फिर से उसके साथ गलत काम किया।
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी आपबीती अपने परिवार वालों को बताई। बिना देर किए शनिवार की सुबह परिजन पीड़िता को लेकर सीधे चंदपा कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद