फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Employment fair on February 9 in Hathras

Hathras News: रोजगार मेला 9 फरवरी को, आ रहीं कंपनियां, देंगी ऑफर लैटर

Sat, 04 Feb 2023 06:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 06:47 PM IST
सार

हाथरस के आगरा रोड स्थित श्यामकुंज में 9 फरवरी को रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे लगेगा। मेले में टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, पशुपतिनाथ बॉयोटेक्नोलॉजी प्रालि गोरखपुर आदि कंपनियां आएंगी।

विज्ञापन
Employment fair on February 9 in Hathras
job fair

विस्तार

बेरोजगार युवाओं को रोजगार मेलों का इंतजार रहता है। इन मेलों में एक जगह पर एक साथ कई कंपनी एक साथ आकर चयन करती हैं। हाथरस में 9 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा, जिसमें हाईस्कूल से लेकर परास्नात्क तक के अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लैटर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला 9 फरवरी को आगरा रोड स्थित श्यामकुंज में जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे लगेगा। मेले में टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, पशुपतिनाथ बॉयोटेक्नोलॉजी प्रालि गोरखपुर आदि कंपनियां आएंगी। उनके द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, साथ ही वहीं पर ऑफर लैटर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


ऐसे करें प्रतिभाग
रोजगार मेला में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। मेले में प्रतिभाग करने के लिये बेरोजगार अभ्यर्थी को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ पर पंजीकरण कराना पड़ेगा। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण हेतु बेरोजगार अभ्यर्थी जॉबसीकर के रुप मे एक नया एकाउन्ट बनाये। पंजीयन करने के उपरान्त अपना आई0डी0 पासवर्ड डालकर पोर्टल पर प्राइवेट नौकरी लिंक पर जाकर प्रदर्शित रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जो ऐसा नहीं कर पा रहे, वह सीधे कार्यालय आकर नामांकन प्रक्रिया कर रोजगार मेले में भाग ले सकते है। रोजगार मेले में अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपने साथ ऑनलाइन पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि एवं दो फोटो साथ लेकर आएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed