{"_id":"782165f73ede14aeff6c7504bec0f110","slug":"employee-terminate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण न करने पर नौकरी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण न करने पर नौकरी से निकाला
hathras
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर के सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में लंबे समय तक कार्यरत रहने के बाद बाहर का रास्ता दिखाए जाने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने स्कूल के फादर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारी का आरोप है कि उस पर ईसाई धर्म ग्रहण करने का दबाव बनाया गया। ऐसा नहीं करने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारी के समर्थन में बड़ी संख्या में हिंदूवादी सदर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के जांच-पड़ताल करने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात पर उन्होंने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया।
कर्मचारी सुनील कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी नहरोई का कहना है कि वह पिछले सात साल से इस कॉलेज में कार्यरत था। आरोप है कि फादर ने उसे रात में ड्यूटी पर भूतों से बचने के लिए एक चेन दी, जिसमें जीसस क्राइस्ट था। उसे बाइबिल भी दी गई, लेकिन उसने मना कर दिया। इस साल अगस्त में फादर ने उसे दो महीने बाद नौकरी पर आने को कहा। सुनील के मुताबिक उसके चाचा ने ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया है। बीते दिनों फादर उसके चाचा के यहां आए और सुनील को ईसाई धर्म ग्रहण करने के लिए उकसाया।
ऐसा नहीं करने पर उसे नोटिस देकर नौकरी से बाहर कर दिया गया। कोतवाली पहुंचे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, हिंदू जागरण युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनूप वार्ष्णेय और महामंत्री मनोज शर्मा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि ईसाई मिशनरी शिक्षा की आड़ में धर्मांतरण का खेल खेल रही हैं। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।