फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Emergency breaks by the swarm of cows before the train

ट्रेन के सामने आया गायों का झुंड चालक ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक

Thu, 20 Sep 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 20 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Emergency breaks by the swarm of cows before the train
इंजन में खराबी आने के बाद तालाब फाटक पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala
 कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन के सामने तालाब चौराहे पर जब एकाएक गायों का झुंड आ गया त्रो अेन के चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। इस कारण इंजन में खराबी आ गई। करीब आधा घंटे तक ट्रेन तालाब चौराहे के निकट खड़ी रही। इससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। तालाब फाटक बंद होने से आगरा-अलीगढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। ट्रेन के रवाना होने के बाद ही जाम खुल सका। 
विज्ञापन


सिटी स्टेशन से गुरुवार की सुबह यह ट्रेन मथुरा के लिए रवाना हुई। तालाब चौराहा के निकट गायों का झुंड आ गया। दुर्घटना को रोकने के लिए चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इस दौरान इंजन में खराबी आ गई। करीब आधा घंटे तक पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। इस कारण तालाब चौराहा रेलवे क्रॉसिंग और इगलास अड्डा क्रॉसिंग पर फाटक बंद रहा। दोनों फाटकों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


लोग ट्रेन के रवाना होने के साथ फाटक खुलने का इंतजार करते रहे। स्कूली बच्चों के वाहन भी जाम के झाम में फंस गए। बच्चों से लेकर बड़ों तक को जाम के झाम का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी होने पर रेल पथ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ब्रेक इंजन की खराबी को दूर करने के बाद ट्रेन को मथुरा के लिए रवाना किया गया। तब जाकर तालाब फाटक खुला। जाम को खुलवाने के लिए यातायात कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed