फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity was cut in three areas of the city for ten hours.

Hathras News: दस घंटे गुल रही शहर के तीन इलाकों की बिजली

Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut in three areas of the city for ten hours.
शहर के कमला बाजार में डाली जाती बंच लाइन। संवाद - फोटो : samvad
विद्युत महकमें की ओर से शहर में नई बंच केबल डाले जाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को शहर के तीन इलाकों में कार्य किया गया। इसके चलते करीब आठ सौ उपभोक्ताओं ने बिजली संकट सहा। यहां छह से दस घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने बंच केबल डालने के लिए निजी कंपनी को ठेका देर रखा है। कंपनी के कर्मचारी आधुनिक मशीनों की मदद से केबल बदल रहे हैं। कार्य के दौरान जैमर मशीन लगाकर एक क्षेत्र की बिजली गुल कर दी जाती है। बाद में कार्य पूरा होने पर उसे फिर से चालू कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके बाद अगले मोहल्ले की बंच केबल बदलने के लिए क्षेत्र को आपूर्ति देने वाली बिजली लाइन पर मशीन लगाकर आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। बुधवार को शहर के तीन इलाकों में बंच केबल डालने का कार्य किया गया। सुबह करीब 10 बजे से रामलीला ग्राउंड, सासनी गेट, सरक्यूलर रोड के तमाम इलाकों आपूर्ति को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे से नई लाइन डाले जाने के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि निजी कंपनी अपनी आवश्यकता अनुसार ही आपूर्ति को बंद करती है और काम पूरा होती ही आपूर्ति सुचारू कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed