फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity theft case against dead person four months ago

चार माह पूर्व मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का केस

Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,(सादाबाद।) हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,(सादाबाद।) हाथरस। Updated Sun, 04 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
हाथरस जिले की तहसील सादाबाद में बिजली महकमे के अधिकारियों ने चार माह पहले मर चुके एक व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। यह खुलासा पुलिस की जांच के दौरान हुआ। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली महकमे ने एफआईआर दर्ज कराई है, वह व्यक्ति तो जून माह में ही मर चुका है।
विज्ञापन

 
बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग अभियान जरूर चला रहा है, लेकिन इसमें बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती जा रही है। लापरवाह अफसर बिना जांच किए ऐसे उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं जो नियमों का पूरा पालन कर रहे हैं और तो और ऐसे लोगों पर भी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं, जिनकी मौत पूर्व में ही हो चुकी है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक सतीशचंद्र यादव ने बताया कि 28 अगस्त को बिजली महकमे ने 21 बिजली चोरों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें महकमे के अधिकारियों ने लाल सिंह पुत्र वंताराम निवासी गौतम नगर सादाबाद का नाम भी शामिल किया था, लेकिन जांच में पता चला कि गौतम नगर में इस नाम का कोई व्यक्ति रहता ही नहीं है, यह व्यक्ति कूपा गली सादाबाद का रहने वाला निकला। जांच में यह भी सामने आया कि यह व्यक्ति तीन जून को ही मर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके नाम कनेक्शन होगा, विभाग उसके खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराता है। अगर कनेक्शनधारक की मौत हो चुकी है तो उसके परिजनों को विभागीय रिकॉर्ड में प्रार्थना पत्र देकर नाम बदलवाना चाहिए था। 

-जेपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed