फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity supply to more than 50 villages remained disrupted for 10 hours.

Hathras News: 10 घंटे ठप रही 50 से ज्यादा गांवों की बिजली

Sun, 21 Dec 2025 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 21 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to more than 50 villages remained disrupted for 10 hours.
बामौली बिजलीघर से बिसावर के लिए जा रही 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण शनिवार को बिसावर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पांच से अधिक फीडरों की बिजली ठप हो गई। इस कारण 50 से अधिक गांव व मजरों की बिजली सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक करीब 10 घंटे तक बाधित रही।
विज्ञापन

लंबे समय तक बिजली ठप रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई, वहीं घरेलू कामकाज के साथ-साथ न तो मोबाइल चार्ज हो पाए और न हीं बिजली के उपकरण चल पाए। भीषण परेशानी के चलते ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट तलाशने और उसे दूर करने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 33 केवी की लाइन में फॉल्ट आने से बिजली ठप हुई थी, जिसे शाम को सात बजे
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह से बिजली न आने से पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। नहाने-धोने के लिए पानी हैंडपंप से भरना पड़ा। दोपहर बाद मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाए।
-नीरज चौधरी निवासी बिसावर।


आए दिन लाइनों में फॉल्ट से बिजली गुल रहती है। बिजली महकमे को ठंड पड़ने से पहले ही इंतजाम करने चाहिए, जिससे फॉल्ट न हों और लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सके।

-शिव सिंह निवासी बिसावर


सुबह उठने के बाद मालूम हुआ कि बिजली नहीं आ रही है। काफी देर तक बिजली के आने का इंतजार किया, लेकिन बिजली न आने पर गांव में लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ा।
-गीतम सिंह निवासी बिसावर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed