फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity supply stopped in Kumhrai for 72 hours

Hathras News: कुम्हरई में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, जग कर रात गुजार रहे ग्रामीण, पानी को तरसे

Thu, 12 Oct 2023 12:48 PM IST
चमन शर्मा कृष्ण कुमार सिंह, अमर उजाला, हाथरस
कृष्ण कुमार सिंह, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 12:48 PM IST
सार

बिना बिजली लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से से ग्रामीण परेशान है, पसीने के कारण लोग जागकर रात गुजार रहे हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। घरों में मोबाइल सहित सभी विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं।

विज्ञापन
Electricity supply stopped in Kumhrai for 72 hours
उतार कर घर में रखा हुआ ट्रांसफार्मर - फोटो : संवाद

विस्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथरस के गांव कुम्हरई में एक विद्युत पोल टूट गया था। जिससे गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। तीन दिन यानी 72 घंटे में भी बिजली नहीं आ पाई है। घरों में अंधेरा छाया हुआ है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी लोग तरस रहे हैं। पानी तक के लिए लोग तरस रहे हैं। इतना समय होने के बाद भी बिजली विभाग आपूर्ति सुचारू नहीं करा पाया है।

विज्ञापन


गांव कुम्हरई में नौ अक्तूबर की रात्रि को अज्ञात वाहन ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी, जिससे पोल टूट गया। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग ने फौरन ही विद्युत पोल पर रखा ट्रांसफार्मर उतार कर जमीन पर रख दिया। तब से गांव में अंधेरा छा गया। ग्रामीण अंधेरे में अपना जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं और बिजली आपूर्ति के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों के बार-बार बिजली विभाग से पोल और ट्रांसफार्मन लगाने का आग्रह किया, पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


टूटा हुआ पोल

बिना बिजली लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से से ग्रामीण परेशान है, पसीने के कारण लोग जागकर रात गुजार रहे हैं। ग्रामीणों को पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। घरों में मोबाइल सहित सभी विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। 72 घंटे से बिजली नहीं आने से लोगों का गुस्सा बिजली विभाग के कर्मचारियों पर फूट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से घरों के काम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली विभाग अभी तक क्षतिग्रस्त खंभा को सही नहीं करा पाया है। रात के समय अंधेरे में समय काटना पड़ रहा है। बिजली के बिना हालत बहुत खराब हैं। पानी जैसी रोजमर्रा की जरूरत के लिए भी भटकना पड़ रहा है। -ऊदल सिंह, बिजली उपभोक्ता


बिजली का खंभा टूट गया, तो फौरन सही कराने की जगह ट्रांसफार्मर को उतारकर जमीन पर रख दिया गया। तीन दिन बीत जाने पर भी अभी बिजली सुचारू नहीं कराई गई है। बिजली विभाग की लापरवाही का खमियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। -सत्यम, बिजली उपभोक्ता
घटना संज्ञान में नहीं है। क्षेत्र के लाइनमैन से घटना की जानकारी कर कार्यवाही की जायेगी। -मुकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, अल्हेपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed