फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity stalled for eight hours due to fault in Odhpura power sub-station

Hathras News: ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र में खराबी से आठ घंटे ठप रही बिजली

Sat, 01 Jul 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 01 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity stalled for eight hours due to fault in Odhpura power sub-station
ओढ़पुरा बिजलीघर पर ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स को ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
बृहस्पतिवार की देर रात शुरू हुई बारिश ने शहर से लेकर देहात से बिजली व्यवस्था को तगड़ा झटका दिया। शहर के कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के चलते रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार की सुबह ओढ़पुरा बिजलीघर स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट हो गया। इस कारण केबल बक्से में भी आग लग गई। नतीजा, आधे से ज्यादा शहर की बिजली करीब आठ घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन




शुक्रवार की सुबह ओढ़पुरा स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफाॅर्मर पर बंदर आ गया। इस कारण ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट हो गया। फॉल्ट के कारण शहर के गुड़हाई बाजार, कमला बाजार, सासनी गेट चौराहा, नयागंज, रामलीला मैदान, बैनीगंज आदि इलाकाें में विद्युत आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि ओढ़पुरा 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट हुआ था। इस कारण केबल बक्से में आग लग गई। ट्रांसमिशन में भी दिक्कत आ गई। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन





रात को बारिश के आने के साथ ही विद्युत आपूर्ति ठप रही है। इस कारण रात भर ठीक से नहीं सो सके। सुबह करीब 12 बजे बिजली आ पाई है।
-चंद्रभान, बंदरवन





रात से लेकर दिन तक बिजली बंद पड़ी रही है। इस कारण पूरे दिन की दिनचर्या बिगड़ गई। बारिश में बिजली ने खूब परेशान किया है।
-अजय अग्रवाल, गुड़हाई बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed