{"_id":"5e1a12428ebc3e87e021b310","slug":"electricity-rate-will-be-collected-as-per-city-rate-from-which-village-included-in-city-hathras-news-ali223789269","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में शामिल होने वाले गांवों से लिया जाएगा शहरी दर पर बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में शामिल होने वाले गांवों से लिया जाएगा शहरी दर पर बिल
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
शहर में शामिल होने वाले गांवों से बिजली का बिल आने वाले दिनों शहरी यूनिट के हिसाब से लिया जाएगा। शासन स्तर से नोटिफिकेशन जारी होने के साथ बिलिंग भी बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ उपभोक्ताओं की जेब पर करीब तीन रुपये प्रति यूनिट का बोझ बढ़ेगा।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों 64 बिजलीघरों के जरिये करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। अब नगर पालिका के सीमा विस्तार के साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं की मूलभूत सुविधाओं मेें बढ़ोतरी के साथ बिजली बिल का बोझ भी बढ़ेगा। बिजली विभाग के अधिकारी शासन स्तर से नोटिफिकेशन जारी होने के साथ बिजली बिल शहर के हिसाब से वसूलने की कोशिश में जुट गए है। गांव में तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लिया जाता है। शहरी क्षेत्र में छह रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से घरेलू बिल की वसूली विभाग द्वारा की जाती है, इसलिए उपभोक्ताओं पर अब तीन रुपये रुपये यूनिट का बोझ बढ़ना तय है।
इन गांवों के उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ
वाद नगला अठवरिया, जोगिया, गढ़ी तमना, लहरा, मीतई, कुंवरपुर, नहरोई, हतीसा, भवगंतपुर, नगला गजुआ, दयालपुर, सोखना, ढकपुरा, हाथरस देहात, तरफरा, कलवारी, गिजरौली, दयानतपुर, दादनपुर, दयालपुर, रमनपुर, मढ़ैया आदि गांव हैं।
विज्ञापन
गांव की बिलिंग को शहरी श्रेणी में परिवर्तित किया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए गांवों में बिजली आपूर्ति भी शहरी स्तर की दी जाएगी। बिजली बिल का प्रति यूनिट रेट भी बढ़ेगा।
हरीमोहन, अधीक्षण अभियंता