फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   electricity pole and wire damage

खंभे और तारें जर्जर, आठ से दस घंटे ही मिल रही बिजली

Mon, 13 Jul 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
electricity pole and wire damage
मुख्य बाजार में लोगों की समस्या सुनते विधायक। - फोटो : SADABAD
कस्बे की लोगों की शिकायत पर पूर्व ऊर्जा मंत्री और सादाबाद के विधायक रामवीर उपाध्याय ने रविवार को सादाबाद नगर के मुख्य बाजार में बिजली की बदहाल व्यवस्था का हाल देखा। जर्जर लाइनों और पोलों को देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होने मौके पर ही फोन पर ही महकमे के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। कस्बे के लोगों ने भी उनके सामने भीषण गर्मी में हो रही अंधाधुंध हो रही बिजली की कटौती और बदहाल व्यवस्था की पूरी कहानी बयां की।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने विधायक को बताया कि सादाबाद नगर की विद्युत व्यवस्था का हाल बेहाल हो चुका है। मुख्य बाजार के अलावा पूरे नगर में जगह जगह जर्जर और गिरासू पोल खड़े हुए हैं। पीबीसी केबलें जर्जर हो चुकी हैं। आए दिन इन जर्जर तारों में स्पार्किंग हो रही है, विद्युत खंभों में करंट दौड़ रहा है। यही नहीं कई जगह लाइनों की गाइडिंग भी नहीं है। महकमे के अधिकारी इन जर्जर तारों व पोलों को बदलवाना तो दूर इनका भौतिक सत्यापन भी नहीं कर रहे हैं। लोगों ने उन्हें बताया कि 24 घंटे में सिर्फ आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं है। बिजली आधा घंटा आती है और दो घंटे के लिए गायब हो जाती है। पोल पर खराब लाइट को सही करने के नाम पर कुछ कर्मियों द्वारा पैसे तक लिए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि ट्यूबवेल को 10 घंटे की बजाय मात्र छह से सात घंटे ही बिजली दी जा रही है। पूरे सादाबाद क्षेत्र में बिजली का बुरा हाल है। कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। इस पर सादाबाद विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही बिजली से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर फोन से भी विद्युत महकमे के अधिकारियों को सादाबाद की विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए कहा। उन्होने लोगों से कहा कि बिजली से संबंधित समस्याओं के अलावा अन्य समस्याओं से भी लोग उन्हें समय समय पर अवगत कराएं, जिससे कि समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र कराया जा सके। इस मौके पर उमाशंकर गौड़, राजू अग्रवाल, विमलेंद्र शर्मा, प्रमोद अग्रवाल के अलावा विधायक के साथ मौजूद लोगों में उनके बेटे चिराग उपाध्याय, रानू पंडित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed