फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity meters will soon be installed on tube wells in the district

जिले में नलकूपों पर जल्द लगेंगे बिजली मीटर

Tue, 29 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity meters will soon be installed on tube wells in the district
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के अन्नदाताओं की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ने वाला है। अब उन्हें नलकूप का बिजली बिल फिक्स चार्ज की बजाय आने वाले दिनों में मीटर रीडिंग के हिसाब से देना होगा। जल्द जिले के देहात में नलकूपों मीटर लगाने की शुरुआत होगी। विभागीय अधिकारी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में करीब 13 हजार नलकूपों की मदद से किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। नलकूपों से हॉर्स पावर के हिसाब से बिजली का बिल हर माह लिया जाता है। वहीं काफी किसान अपने नलकूप से पानी को बेचते हैं। जो वाणिज्य के तहत आता है। इससे बिजली विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

अब जिले के करीब 13 हजार नलकूपों पर जल्द मीटर स्थापित किए जाएंगे। जिस नए नलकूप पर बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। उन कनेक्शन धारकों के यहां कनेक्शन प्रदान करने के साथ मीटर लगाए जाने का आदेश निगम स्तर से हो गया है। चीफ इंजीनियर मुकुल सिंघल का कहना है कि जल्द ही नलकूपों पर मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed