फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity department will increase the capacity of tubewells transformers

Hathras News: बिजली महकमा बढ़ाएगा नलकूप के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता

Thu, 30 Nov 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 30 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity department will increase the capacity of tubewells transformers
खंभों पर ट्रांसफॉर्मर।  संवाद - फोटो : Samvad
बिजली महकमा अब किसानों के निजी नलकूपों पर लगे ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या को दूर करेगा। इससे किसानों को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से भी निजात मिल जाएगी और उन्हें निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी, जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई बेहतर तरीके से कर सकेंगे। करीब 339.50 करोड़ के बिजनेस प्लान के तहत विद्युत महकमा यह कार्य कराएगा।
विज्ञापन




गौरतलब है कि सिंचाई के लिए मोटर आदि चालू हो जाने से ट्रांसफॉर्मरों पर भार बढ़ जाता था, जिससे लो वोल्टेज और बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने और खराब होने से किसान परेशान थे, जिससे फसलों की सिंचाई में भी व्यवधान पहुंच रहा था। लिहाजा, बिजली महकमे ने किसानों की सिंचाई के दौरान आने वाली इस समस्या का समाधान कर दिया है।
विज्ञापन




जल्द ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमतावृद्धि का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गांव उघई में उमा महाराज, गांव मांगरू में राजेंद्र, गांव मीरपुर में दाताराम के निजी नलकूप पर स्थापित 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमतावृद्धि कर इसे 100 केवीए किया जाएगा। इसके अलावा गांव गढ़ी भगता में छत्तर सिंह के निजी नलकूप, गांव गढ़ उमराव में कीर्तिराम के निजी नलकूप के 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमतावृद्धि कर उन्हें 63 केवीए का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव झगरार में प्रमोद के नलकूप के पास स्थापित 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर की ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए एक नया 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। गांव सलेमपुर में कांता प्रसाद के नलकूप के पास स्थापित 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के पास एक और नया 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।


गांव लोधई में भगवान सिंह और गांव धाधऊ में विनय कुमार जैन व गावं धाधऊ में निंरजनलाल, गांव लोधई में तेज सिंह, गांव धाधऊ में सनेहीराम के निजी नलकूप पर स्थापित 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों को 100 केवीए का किया जाएगा।



गांव कोकना खुर्द में महादेवी और गांव मीरपुर में महावीर सिंह, गांव नगला रमजू में बृजेश और गांव सलेमपुर में पुष्पेंद्र, गांव नगलास सेवा में सत्यवीर सिंह, गांव थरौरा में भोले सिंह, गांव बागपुर में राधेश्याम, गांव लोकेरा में भगवान सिंह के निजी नलकूप पर स्थापित 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मरों की अतिभारिता को दूर कर 63 केवीए का किया जाएगा।





339.50 करोड़ रुपये के बिजनेस प्लान के तहत किसानों के निजी नलकूपों के ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि करने का काम किया जाएगा। कुछ जगह पुराने ट्रांसफॉर्मरों के साथ नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जाएंगे। इससे किसानों को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और बार-बार ट्रांसफॉर्मर फुंकने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
-रंजीत कुमार जैसवाल, अधिशासी अभियंता चतुर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed